फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो का 700वां गोल बेकार, यूक्रेन ने पुर्तगाल को हराकर यूरो 2020 के लिए क्वालीफाई किया

Tue, 15 Oct 2019 02:58 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 700वां गोल किया। हालांकि वे अपनी टीम पुर्तगाल को हार से नहीं बचा पाए। सोमवार को खेले गए यूरो क्वालीफ़ायर के मुकाबले में युक्रेन की टीम ने पुर्तगाल को 2-1 से हराकर यूरोपीय चैंपियनशिप 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन


ग्रुप-बी में यूक्रेन की यह पिछले साल मैचों में छठी जीत है, वहीं रोनाल्डो की पुर्तगाल ग्रुप में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

रोनाल्डो ने मैच के 72वें मिनट में गोल कर यह उपलब्धि हासिल की। पुर्तगाल की तरफ से खेलते हुए यह उनका 95वां गोल था और अलग-अलग क्लब और देश का मिलाकर 700वां गोल। वे मौजूदा समय में 700 गोल करने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो ने अपने करियर में अलग-अलग क्लब की तरफ से खेलते हुए रियल मेड्रिड के लिए 450, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, मौजूदा क्लब जुवेंटस के लिए 32 और स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए पांच गोल दागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें