फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जाएंट किलर’ चिली को नॉकआउट करने उतरेगा ब्राजील

Sat, 28 Jun 2014 03:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार स्ट्राइकर नेमार की बाजीगरी के दम पर मेजबान ब्राजील ‘जाएंट किलर’ चिली को शनिवार को बेलो होरिजोंटे में होने वाले वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में नाकआउट करने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन


लुईज फिलिप स्कोलारी की ब्राजीली टीम अपने अंतिम ग्रुप मैच में कैमरून को 4-1 से धोने के बाद लय में आ चुकी है और अब उसके सामने नॉकआउट राउंड के पहले मैच में चिली की चुनौती होगी। चिली ने ग्रुप चरण में वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम स्पेन को 2-0 से ध्वस्त किया था।

ब्राजील ने 1998 और 2010 में चिली को इसी चरण में टूर्नामेंट से बाहर किया था। कुल मिलाकर ब्राजील वर्ल्ड कप में चिली को 3 बार बाहर कर चुका है। ब्राजील ने चिली को 1962 में भी हराया था।
विज्ञापन

Trending Videos

ग्रुप चरण में अजेय रही है ब्राजील की टीम

ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 68 बार मुकाबला हो चुका है जिसमें ब्राजील 48 बार जीता है और चिली को 7 जीत हाथ लगी है। 13 मैच ड्रॉ रहे है। दोनों देशों में आखिरी बार नवंबर 2013 में कनाडा के टोरंटो में मुकाबला हुआ था जिसे ब्राजील ने 2-1 से जीता था।

इस नॉकआउट राउंड मुकाबले में ब्राजील की उम्मीदें टूर्नामेंट में 4 गोल दाग चुके नेमार पर निर्भर करेगी जबकि चिली को अपने स्ट्राइकर एलेक्सिस सांचेज से उम्मीदें रहेगी। नेमार और सांचेज बार्सिलोना में टीम साथी हैं और एक दूसरे के नजदीकी मित्र हैं लेकिन वर्ल्ड कप में वे एक-दूसरे को मात देने के इरादे से उतरेंगे।

ब्राजील ने अपने ग्रुप में क्रोएशिया और कैमरून के खिलाफ मैच जीते थे जबकि मैक्सिको के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन

ग्रुप चरण में दूसरे स्‍थान पर रही चिली की टीम

चिली की टीम अपने ग्रुप में नीदरलैंड्स के बाद दूसरे स्थान पर रही, लेकिन जिस तरह उसने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अपसेट करते हुए स्पेन को टूर्नामेंट से बाहर किया उससे खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील को सतर्क रहना होगा।

इस दौर में किसी भी टीम के पास वापसी करने का कोई मौका नहीं होगा यानी जो हारा वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

संभावित टीमें
ब्राजील : जूलियो सीजर, डेनियल एल्वेस, थिआगो सिल्वा, डेविड लुईज, मार्सेलो, फर्नांडिन्हो, ऑस्कर, लुईज गुस्तावो, हल्क, फ्रेड और नेमार।
चिली : क्लाडिया ब्रावो, मोरिसियो इसला, गैरी मेडेल, गोंजालो जारा, यूजेनियो मेना, चार्ल्स ऐरेंग्विज, मार्सेलो डिआज, फ्रांसिस्को सिल्वा, अर्तुरो विडाल, एलेक्सिस सांचेज और एडवर्डो वर्गास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें