फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने कोरिया को 1-0 से हराकर विपक्षी टीमों को चेता दिया है कि क्यों उसे 'छुपा रूस्तम' कहा जा रहा है। बेल्जियम की लीग चरण में लगातार तीसरी जीत है।
ग्रुप-एच में बेल्जियम के हाथों हार के साथ ही कोरिया की भी चुनौती खत्म हो गई है। कोरिया की हार के साथ ही एशियाई टीमों की चुनौती वर्ल्ड कप में खत्म हो गई है।
वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर बेल्जियम को अमेरिका की चुनौती का सामना करना होगा। यह मैच 2 जुलाई को खेला जाएगा।