फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया को हराकर मेजबान ब्राजील पहुंचा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मेजबान ब्राजील पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार, 8 जुलाई को जर्मनी का सामना करेगा।
विज्ञापन


मेजबान टीम ने इस मैच में बेहद तेज शुरूआत की। स्थानीय दर्शकों के भारी शोर और समर्थन के बीच मैच के सातवें मिनट में ही ब्राजील को कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान थियागो सिल्वा ने गोल में बदल दिया।

इसके बाद समां ऐसा बदला कि कोलंबिया के खिलाडी बस ब्राजील के खिलाड़ियों के पीछे दौडते रहे। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 ही रहा।
विज्ञापन

कोलंबिया बाहर, लेकिन रोड्रिग्स की चुनौती कायम

खेल के दूसरे हाफ में 69वें मिनट में ब्राजील को फ्री किक मिली जिस पर डेविड लुइज ने दमदार शॉट लगाया जो कोलंबिया के गोलकीपर ओसपिना को छकाता हुआ जाल में समा गया। इससे ब्राज़ील को 2-0 की बढ़त मिल गई। खेल धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा था। फुटबॉल प्रेमियों में उत्सुकता थी कि कोलंबिया के जेम्स रोड्रिग्स कुछ चमत्कार करते है या नहीं। आखिरकार मैच के 80वें मिनट में कोलंबिया को पेनल्टी मिली जिस पर रोड्रिग्स ने गोल किया। लेकिन इसके बाद ब्राजील के खिलाड़ियों ने कोई और बड़ी गलती नहीं कि और आखिरकार 2-1 के स्कोर के साथ मैच अपने नाम किया। रोड्रिग्स का इस वर्ल्ड कप में यह छठा गोल था लेकिन अब उनका और उनकी टीम का अभियान टूर्नामेंट में समाप्त हो चुका है। लेकिन वह अभी भी गोल्डन बूट के सबसे प्रबल दावेदार बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें