फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: ब्राजील को 'रेड डेविल्स' के खिलाफ जीत के लिए इन 4 बातों का खास ख्याल रखना होगा

Fri, 06 Jul 2018 04:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेमार
ब्राजील और बेल्जियम के बीच शुक्रवार को फीफा विश्व कप 2018 का हाईवोल्टेज क्वार्टरफाइनल मैच होने वाला है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और मैच बेहर रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ब्राजील ने राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको को आसानी से 2-0 से मात दी। वहीं बेल्जियम को एशियाई टीम जापान के खिलाफ जोरदार संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, बेल्जियम की तारीफ करना होगी कि दो गोल से पिछड़ने के बाद भी रेड डेविल्स ने जोरदार वापसी की और मुकाबला 3-2 से जीता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड - फोटो : twitter
ब्राजील का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उसने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल झेला है। यानी उसका डिफेंड बेहद मजबूत है। अब उसे सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए इन चार बातों का खास ख्याल रखना होगा। ब्राजील इतिहास रचने के करीब है। उसके पास छठी बार विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। चलिए आपको बताते हैं कि ब्राजील को जीतने के लिए किन चार बातों का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
एडन हेजार्ड
1 - एडन हेजार्ड को रखना होगा शांत

बेल्जियम के कप्तान ने रूस में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हेजार्ड विरोधी टीम के लिए खतरनाक कड़ी बनते आए हैं। उन्होंने अब तक फीफा विश्व कप 2018 में दो गोल किए और दो बार सहायक की भूमिका भी निभाई। कोई भी टीम हेजार्ड के खतरे को रोक नहीं सकी है। ब्राजील को अगर मुकाबला जीतना है तो उसे हेजार्ड पर पैनी नजर रखना होगी और गोल ब्लॉक करने की विशेष रणनीति बनाकर मैदान संभालना होगा।

4 of 6
ग्रैिएन जीसस
2 - ग्रैबिएल जीसस को देना होंगे ज्यादा पास

ग्रैबिएल जीसस ने मौजूदा विश्व कप में कोई गोल तो नहीं किया, लेकिन प्रदर्शन सहरानीय है। जीसस ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार और कोटिन्हों के लिए अच्छे मौके बनाते दिखे। जीसस में बेल्जियम की डिफेंस को भेदते हुए गेंद आगे ले जाने की प्रतिभा है। लिहाजा, ब्राजील को अपने इस खिलाड़ी को जल्द से जल्द गेंद पास करना होगी।
विज्ञापन

5 of 6
विलियन
3- बेल्जियम के बाएं ओर से अधिक प्रहार करना होंगे

बेल्जियम की टीम तीन डिफेंडरों के साथ मैदान संभालती दिखी। ब्राजील की कोशिश बेल्जियम के बाएं ओर अधिक आक्रमण करने ही होगी ताकि बेल्जियम के डिफेंस को तोड़कर गोल करने में सफलता हासिल करे। विलियन ने मैक्सिको के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और ब्राजील को उनसे कजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर विलियन ने पट्टी पर अच्छा प्रदर्शन किया तो ब्राजील की टीम गोल करने का मौका बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड
4- डिफेंस का रखना होगा खास ख्याल

ब्राजील ने टिटे के बाद से अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। ब्राजील ने पिछले 25 मैचों में से 19 में कोई गोल नहीं खाया है यानी क्लीनशीट्स मैच खेले हैं। अगर ब्राजील इसी लय को बेल्जियम के खिलाफ जारी रखती है तो उसके लिए फायदेमंद साबित होगी। बेल्जियम के पास अच्छे स्ट्राइकर हैं और वह ब्राजील को मात देने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें