फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल सिक्किम के मूल निवासियों के खिलाफ है: भूटिया

Thu, 12 Dec 2019 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाईचुंग भूटिया
विज्ञापन

फुटबॉल खिलाड़ी से नेता बने बाईचुंग भूटिया ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक (सीएबी) सिक्किम के मूल निवासियों के साथ साथ राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 371 (एफ) के खिलाफ है।

विज्ञापन


हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के कार्यकारी अध्यक्ष भूटिया ने संसद में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से भाजपा के साथ उनके गठबंधन पर जवाब मांगा क्योंकि भाजपा ने इन पार्टियों की चिंताएं खारिज कर दी है।

जाने माने फुटबॉलर ने आशंका जताई कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक के कानून बनते ही सिक्किम में अन्य राज्यों से लोगों और विदेशियों की भरमार हो जाएगी। एचएसपी नेता ने कहा, 'सीएबी के लागू होते ही सिक्किम की अगली पीढ़ी के लोगों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें