फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I league: कोलाडो के दो गोल से ईस्ट बंगाल ने नेरोका को 4-1 से दी शिकस्त

Tue, 10 Dec 2019 10:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जैमी कोलाडो के दो गोल की मदद से ईस्ट बंगाल ने आईलीग में नेरोका एफसी को उसके घरेलू मैदान पर 4-1 से पराजित किया। कोलाडो ने मैच के 21वें और 52वें मिनट में गोल किए। टीम के लिए अन्य दो गोल जुआन मेरा (33वें मिनट) और मार्कस ईस्पाडा (65वें मिनट) ने दागे। नेरोका के लिए एकमात्र गोल बोउ बकार डियारा ने 31वें मिनट में किया। इस जीत से ईस्ट बंगाल को तीन अंक मिले जिससे टीम पांच अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। नेरोका तीन अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें