अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनादी बरुआ को मई में फलस्तीन में होने वाले 2014 एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला फुटबाल टीम का प्रमुख कोच बरकरार रखा है।
विज्ञापन
बरुओ को महिला टीम के ग्रुप डी क्वालीफाइंग मुकाबलों की जिम्मेदारी दी गई है। ये मुकाबले 21 से 25 मई तक होंगे। महिला टीम का शिविर एक अप्रैल से पुणे में शुरू होगा। टीम फलस्तीन जाने से पहले नेपाल और बहरीन का दौरा करेगी।