शिलांग लाजोंग ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मोहन बागान की सशक्त टीम को आई-लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 22वें राउंड के मैच में गुरुवार को 2-2 के ड्रा पर रोक दिया।
पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद बागान ने 51वें मिनट में टोल्गे ओज्बी के गोल से बढ़त बनाई लेकिन अगले ही मिनट में शिलांग ने बोइथांग हाओकिप के गोल से बराबरी हासिल कर ली।
बागान 60वें मिनट में मनीष मैठाणी के गोल से फिर आगे हो गया लेकिन पीसी लालहुमथारा ने 77वें मिनट में शिलांग के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। 2-2 की बराबरी हो जाने के बाद दोनों टीमें फिर कोई गोल नहीं कर सकीं। इस ड्रा के बाद बागान के खाते में 17 मैचों से दस अंक हैं जबकि शिलांग के 22 मैचों से 21 अंक हैं।