फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना ने नेमार के लिए जमा कराए एक अरब 15 करोड़ रुपए

Tue, 25 Feb 2014 05:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को अपने एक खिलाड़ी से करार के बाद उठे धोखाधड़ी के आरोपों के बाद एक अरब रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा है।
विज्ञापन


स्पेन के शीर्ष फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार को खरीदने में हुए अनुबंध में टैक्स की धोखाधड़ी का आरोपी बनाए जाने के बाद सरकार को एक अरब 15 करोड़ रुपए (1.35 करोड़ यूरो) से ज्यादा का भुगतान किया है।

हालांकि स्पेनिश क्लब का कहना था कि उसने टैक्स की कोई चोरी नहीं की है लेकिन उसे गत सप्ताह टैक्स की धोखाधड़ी का आरोपी बनाया था। अभी यह साफ नहीं है कि इस भुगतान के बाद क्लब पर से धोखाधड़ी के आरोप हटा दिए जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


बार्सिलोना क्लब के अध्यक्ष जोसेप बारमे ने कहा कि बार्का अपने ऊपर लगे आरोपों को हटाने के लिए संघर्ष करेगा। क्लब के एक सदस्य ने नेमार को खरीदने में हुए अनुबंध में अध्यक्ष सांद्रो रोसेल पर पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था।

सांद्रे रोसेल ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया लेकिन साथ ही क्लब की छवि बचाने के लिए अध्यक्ष पद से किनारा कर लिया था। रोसेल के पद छोड़ने के बाद क्लब ने स्वीकार किया था कि नेमार को खरीदने में उसने 8.62 करोड़ यूरो का भुगतान किया था जबकि पहले यह राशि 5.71 करोड़ यूरो बताई गई थी।
विज्ञापन


बार्सिलोना के इस भुगतान के बाद नेमार की कीमत सौ मिलीयन यूरो के करीब पहुंच गई है। पिछले साल रीयल मैड्रिड ने इंग्लैंड के गेराथ बेल को इतनी ही कीमत में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें