फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: बार्सिलोना ने रियल बेटिस को हराया

Sun, 01 May 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का ला लीगा में शानदार प्रदर्शन जारी है। बार्सिलोना ने इवान राकिटिक और लुइस सुआरेज के शानदार गोलों की बदौलत रियल बेटिस को 2-0 से पराजित कर अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार है।
विज्ञापन


इवान राकिटिक ने मैच के 50वें मिनट में बेहतरीन गोल कर बार्सिलोन को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने 81वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया जो आखिरी तक कायम रहा।

इस जीत से बार्सिलोना के 36 मैचों में 85 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है। जबकि एटलेटिको मैड्रिड के 36 मैच से 85 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं रियल मैड्रिड के 36 मैच से 84 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उपरोक्त तीनों टीमें खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक को बाकी के दो मुकाबलों में जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन


बार्सिलोना को खिताब जीतने के लिए बाकी के बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उसे अब एस्पानयोल से अपने घर में जबकि ग्रेनाडा से घर के बाहर खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें