फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के बिना मैच में टीम नहीं दाग सकी एक भी गोल

Wed, 27 Apr 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के बीच मंगलवार रात खेला गया चैंपियंस लीग सेमीफाइनल का पहला चरण गोलरहित बराबरी पर छूटा। इस मुकाबले में लीग के टॉप स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सेवाएं रियल मैड्रिड को नहीं मिली। रोनाल्डो चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुकाबला शुरू होने के आखिरी समय में रोनाल्डो को मेडिकल स्टाफ ने टीम से बाहर रखने का फैसला किया। इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर जोए हार्ट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा जिन्होंने विपक्षी के कई गोल को नाकाम किया।

10 बार के चैंपियन मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने पहले  कहा था कि रोनाल्डो इस मुकाबले से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सकाजिसका खामियाजा मैड्रिड को इस मुकाबले में ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


इस मुकाबले में सिटी के लिए रियल के खिलाड़ियों के आक्रामक खेल को रोक पाना आसान नहीं था लेकिन जोए ने इसमें अहम भूमिका निभाई। दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें