फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेनिश लीग में नेमार के गोल ने बार्सिलोना को बचाया

Fri, 23 Aug 2013 03:37 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नेमार ने बार्सिलोना के लिए अपना पहला गोल दागकर स्पेनिश सुपर कप फुटबॉल लीग के पहले लेग में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


मैड्रिड में खेले गए मैच के 12वें मिनट में ही डेविड विला ने गोल कर मैड्रिड को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन अस्वस्थ होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल सके नेमार ने मैच समाप्ति होने से 25 मिनट पहले गोल दाग टीम को बचा लिया।

ब्राजील के इस उभरते सितारे का बार्सिलोना के लिए यह पहला गोल भी है। बार्सिलोना ने नेमार को 57 मिलियन यूरो में खरीदा है।

हालांकि पिछले मैच में बार्सिलोना की जीत के हीरो रहे लियोनल मेसी चोटिल होने के कारण मैच के दूसरे हाफ में मैदान पर नहीं उतर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें