फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी को आराम देना बार्सिलोना को पड़ा महंगा

Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेसी
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी को विश्राम देना और लुईस सुआरेज का बैंच पर बिठाना बार्सिलोना को महंगा पड़ा। इन दोनों की गैरमौजूदगी में कोपा डेले रे के क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में गत चैंपियन बार्सिलोना को सेविला के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


इस हार के साथ ही बार्सिलोना की लगातार पांचवें साल इस खिताब पर कब्जा करने की उम्मीदों का करारा झटका लगा है। अब बार्सिलोना को दूसरे चरण में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पहला हाफ गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद सेविला के लिए पाब्लो सर्बिया (58वें मिनट) और बेन येडेर (76वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना ने पिछले साल सेविला को फाइनल में 5-0 से रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 

विज्ञापन

आंसुओं के साथ मैदान से बाहर हुए चोटिल नेमार  

चोट ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार का पीछा नहीं छोड़ रही। स्ट्रासबर्ग के खिलाफ फ्रेंच कप मुकाबले के दौरान भी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के नेमार एक बार फिर अपने टखने में चोट लगा बैठे। इसके बाद वह आंसुओं के साथ मैदान से विदा हुए।

दो साल पहले भी उनके टखने में चोट लगी थी और सर्जरी करवानी पड़ी थी। इसके बाद वह करीब तीन माह तक मैदान से बाहर रहे थे। रूस में पिछले साल हुए विश्व कप में ही उन्होंने मैदान पर वापसी की थी। हालांकि पीएसजी ने मैच 2-0 से अपने नाम किया। उसकी ओर से कवानी चौथे और डि मारिया ने 80वें मिनट में एक-एक गोल किया। 

-20 गोल इस सत्र में अब तक नेमार सभी मुकाबलों में पीएसजी के लिए दाग चुके हैं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें