फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुसीमा नहीं बढ़ी तो कई फुटबॉलर नहीं खेल पाएंगे ओलंपिक, ऑस्ट्रेलियाई महासंघ ने जताई चिंता

Fri, 27 Mar 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित होने के बाद आईओसी और फीफा को पुरुषों के फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की आयुसीमा बढानी चाहिए। कोविड 19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। अभी नई तारीखों का एलान नहीं हुआ है और ना ही संशोधित क्वालिफिकेशन मानदंड तय किए हैं। अगर आयुसीमा बढाई नहीं जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफाइंग अभियान में शामिल छह खिलाड़ी ओलंपिक नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी मैट कैरोल और एफएफए के मुख्य कार्यकारी जेम्स जानसन इस बारे में फीफा से बातचीत करेंगे। उनका कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में फुटबॉल खिलाड़ियों की आयुसीमा 23 वर्ष से बढाकर 24 वर्ष की जानी चाहिए। जानसन ने कहा, ‘इससे वे खिलाड़ी ओलंपिक खेल सकेंगे जिन्होंने देश को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कराया है। वरना आयुसीमा की पाबंदियों के कारण वे अपना सपना पूरा करने से वंचित रह जाएंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें