फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन, एशियन गेम्स में जीते थे पदक

Wed, 25 Mar 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर और 1970 के बैकाक एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे अब्दुल लतीफ का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया।

विज्ञापन


उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। लतीफ के एक रिश्तेदार ने बताया, 'वह उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे और उन्होंने सोमवार की शाम को अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।'

लतीफ का जन्म कर्नाटक के मैसूर में हुआ था लेकिन बाद में वह गुवाहाटी जाकर बस गए थे। उन्होंने एशिया कप क्वालीफायर 1968 और मर्डेका कप 1969 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उस आखिरी भारतीय टीम का हिस्सा होना था जो एशियाई खेलों में पदक जीतने में सफल रही थी। फुटबाल से संन्यास लेने के बाद वह कोच बन गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें