फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Football: अफीफ की हैट्रिक से कतर ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में जॉर्डन को हराया

Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसैल (कतर)।

सार

जॉर्डन के लिए एकमात्र गोल यजान अब्दुल्ला अलनैमत ने 67वें मिनट में किया। अफीफ ने टूर्नामेंट में आठ गोल किए। वह एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
कतर टीम - फोटो : AFP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकरम अफीफ की हैट्रिक की मदद से कतर ने जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त देकर एशिया कप फुटबाल का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि अफीफ ने तीनों गोल पेनाल्टी पर किए। उन्होंने 22वें, 73वें और 90+5वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन


वहीं, जॉर्डन के लिए एकमात्र गोल यजान अब्दुल्ला अलनैमत ने 67वें मिनट में किया। अफीफ ने टूर्नामेंट में आठ गोल किए। वह एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

अफीफ ने कहा, 'मैंने पेनाल्टी पर गोल किए। मेरी टीम को मुझ पर भरोसा था। कतर आठवां मेजबान देश है जिसने यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं, कतर की टीम मैच में और गोल कर सकती थी, लेकिन जॉर्डन के गोलकीपर यजीद ने दो गोल बचाकर उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें