फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: फुटबॉल खिलाड़ी छिब्बर बोलीं- ब्राजील और स्वीडन दौरों से मिले अनुभव का फायदा मिलेगा

Sun, 09 Jan 2022 11:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का आयोजन 20 जनवरी से छह फरवरी तक मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में होगा। भारतीय टीम मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दलिमा छिब्बर ने कहा कि आगामी एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप में टीम को ब्राजील और स्वीडन के दौरों से मिले अनुभव का काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का आयोजन 20 जनवरी से छह फरवरी तक मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में होगा। भारतीय टीम मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अभ्यास कर रही है। छिब्बर ने कहा कि अब बहुत कुछ बदल गया है। 

उन्होंने कहा- खासकर ब्राजील, स्वीडन और तुर्की जैसे देशों में हमने जो मुकाबले खेले है उससे काफी मदद मिलेगी। हमें वहां से काफी कुछ सीखने को मिला। ये ऐसे देश हैं जहां फुटबॉल संस्कृति का हिस्सा है। हम यह समझने में सफल रहे कि फुटबॉल उनकी जिंदगी में क्या मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें