आरोन रामसी और अलेक्जेंडर लैकाजेट के दम पर आर्सेनल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में न्यूकैसल को 2-0 से मात देकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इस जीत से आर्सेनल के 63 अंक हो गए हैं। आर्सेनल ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टोटेनहम (61) और मैनचेस्टर यूनाईटेड (61) को क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर धकेल दिया।
लिवरपूल (79) पहले और मैनचेस्टर सिटी (77) दूसरे नंबर पर हैं। रामसी ने 30वें और अलेक्जेंडर ने 83वें मिनट में गोल किए। दो साल बाद ऐसा हुआ जब आर्सेनल ने लगातार तीन मैचों में कोई गोल नहीं खाया।
21 साल बाद रचा इतिहास
आर्सेनल की यह घर में लगातार दसवीं जीत है। 21 साल बाद उसने ईपीएल में घर में अपने सभी दस मुकाबले जीते। इससे पहले 1998 में क्लब ने ऐसा किया था। न्यूकैसल की यह आर्सेनल के खिलाफ ईपीएल में रिकॉर्ड 28वीं हार है। इसके अलावा कोई भी टीम उसे इतनी बार नहीं हारा पाई है।