फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रफुल्ल पटेल चार साल के लिए बन सकते हैं फीफा परिषद के सदस्य

Tue, 02 Apr 2019 09:09 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने मंगलवार को कहा कि प्रफुल्ल पटेल के फीफा परिषद का सदस्य बनने के बाद भारत के लिए वैश्विक फुटबॉल में संभावनाएं बढ़ेंगी। 

विज्ञापन


एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल चार साल के लिए फीफा कार्यकारी समिति में चार साल (2019 से 2023) के लिए सदस्य बन सकते हैं। एशियाई फुटबॉल परिसंघ की ओर से पांच सदस्यों को फीफा परिषद में शामिल किया जाएगा और पटेल को उम्मीद है इसके लिए मलेशिया के कुआलालंपुर में छह अप्रैल को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान होने वाले चुनाव में उनका चयन हो जाएगा। इस चुनावी मैदान में आठ उम्मीदवार हैं, जिसमें से पांच का चयन होगा।  

दत्ता ने कहा, 'अगर पटेल फीफा परिषद के सदस्य बन जाते हैं, तो यह हमारे देश के लिए कई तरह से फायदेमंद सकता है। हमें कोलकाता के पास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने के लिए अधिक तकनीकी और वित्तीय सहायता मिलेगी। हमें योग्य कोचों के विकास में और अपने स्वयं के बेहतर रेफरी को तैयार करने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत ने 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप (पुरुषों) की मेजबानी की है और हम 2020 में महिलाओं के लिए फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। अगर पटेल फीफा परिषद के सदस्य बन जाते हैं, तो हमें अन्य बड़े आयोजनो की मेजबानी मिल सकती है।' 
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें