फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान को हराने में छूटा अर्जेंटीना का पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल ख़त्म होने में बस चंद ही मिनट रह गए थे और अर्जेंटीना, ईरान जैसी कमज़ोर टीम के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के लिए तरस रहा था।
विज्ञापन


तभी उनके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मैसी की एक ज़ोरदार किक ईरान के गोल पोस्ट में झूल गई और अर्जेंटीना के लाखों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।

इंजरी टाइम में किए गए इस गोल के बाद पूरे स्टेडियम में मैसी-मैसी का शोर गूंजने लगा। वर्ना पूरे मैच में ईरान ने मैसी की टीम को नाकों चने चबवा दिए।

हारते-हारते बचा अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ये मैच हार भी सकता था अगर ईरान के एसकाने दिजागाह के ज़बरदस्त हेडर का अर्जेंटीना के गोलकीपर सर्गियो रोमेरो ने बेहतरीन बचाव ना किया होता।

मैच शुरू होने से पहले विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि अर्जेंटीना के लिए ये मैच जीतना बेहद आसान होगा। लेकिन ईरान की मज़बूत रक्षा पंक्ति ने अर्जेंटीना के हर आक्रमण को विफल किया।

हालांकि मैच के दौरान 77 फ़ीसदी टाइम गेंद अर्जेंटीना के कब्ज़े में थी और दोनों हाफ़ में उनके पास गोल करने के कई मौक़े भी आए लेकिन ऐन मौकों पर अर्जेंटीना की टीम कई बार चूकी और इन मौकों को गंवाया।
विज्ञापन

ऐन मौकों पर हड़बड़ाहट

ख़ुद मैसी ने गोल करने के एक दो मौके गंवाए। ईरानी गोल पोस्ट के पास पहुंचकर गोल करने की हड़बड़ाहट ने अर्जेंटीना की कमज़ोरी उजागर की।

अपने पहले मैच में भी अर्जेंटीना को बोस्निया हरजेगोविना से जीतने में पसीना आ गया था। अर्जेंटीना दो मैचों में दो जीत के साथ अंतिम 16 में तो पहुंच चुका है लेकिन अब यहां से आगे बढ़ने के लिए उसे अपने खेल का स्तर बहुत उठाना पड़ेगा।

ख़ुद अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी रह चुके डिएगो माराडोना ने बोस्निया के ख़िलाफ़ मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन की आलोचना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें