दुनिया के जानेमाने स्ट्राइकर लियोनल मैसी के शानदार गोलों की बदौलत अर्जेंटीना ने उरुग्वे को विश्वकप क्वालीफायर में करारी शिकस्त दी। लियोनल मैसी ने इस खेल में शानदार प्रदर्शन किया और 66वें और 80वें मिनट में बेहतरीन गोल किए। अर्जेंटीना ने उरुग्वे को 3-0 से हराकर दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में अपने स्थान शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। लीफायर टूर्नामेंट में आधा समय बीत चुका है और अर्जेंटीना आठ मैचों में 17 अंकों के साथ नौ देशों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में शीर्ष पर है।
कोलंबिया और इक्वाडोर 16 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं वहीं जबकि उरग्वे और चिली 12 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए वायने रूनी और डेनी वेलबेक के दो-दो गोलों की बदौलत सैन मरिनो को 5-0 से हराकर ग्रुप-एच में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रूस ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-एफ में नौ अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा लिया।