भारत की अंडर-14 टीम ने जापान के शिजूका में चल रहे सार्क फुटबाल टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला और इसी के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर भी समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में आठ अंकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर रहा जबकि जापान फुटबाल संघ अकादमी एक की टीम 10 अंकों के साथ अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रही। टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान फुटबाल एसोसिएशन अकादमी टीम एक और टीम दो, पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमों ने हिस्सा लिया।