फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी की चोट को लेकर अर्जेंटीना के कोच बार्सिलोना पर भड़के

Sat, 24 Sep 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लियोनल मेसी
विज्ञापन
स्टार फुटबॉलर के चोटिल होने से टीम का कोच सबसे ज्यादा परेशान हो जाता है। अगर लियोनल मेसी को चोट के कारण मैदान से हटना पड़ा तो कोच का नाराज होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के कोच एडगर्डो बौजा ने स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी की चोट को लेकर बार्सिलोना क्लब पर जमकर फटकार लगाई है। मेसी अपनी चोट के चलते फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नहीं उतर सकेंगे जिससे अर्जेंटीना के अभियान को बड़ा झटका लगा है।

चोट के कारण मेसी को तीन सप्ताह के लिए आराम दिया गया है। स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के एक मुकाबले के दौरान स्टार फुटबॉलर मैसी की पुरानी चोट उभर आई थी जिसके बाद उन्हें तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बीच खेला गया स्पेनिग लीग का यह मुकाबला भले ही 1-1 से ड्रॉ रहा लेकिन बार्सिलोना और अर्जेंटीना दोनों को ही मेसी की चोट के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। मेसी पेरू और पैराग्वे के खिलाफ अगले महीने होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों में नहीं उतर सकेंगे।

बौजा ने कहा, "उन्होंने हमें संदेश भेजे कि मेसी का ध्यान रखा जाए लेकिन क्लब ने खुद ऐसा नहीं किया। मेसी को हर मुकाबले में उतारा गया और उनकी चोट का भी कोई ख्याल नहीं किया गया। हमने भी कुछ मुकाबले मेसी के बिना खेले हैं। जब वह टीम में होते हैं तो जाहिर तौर से विपक्षी टीम पर दबाव रहता है और वह लगातार विपक्षी टीम के लिए परेशानी खड़े करते हैं।"
 
58 वर्षीय बौजा ने कहा, "एक कोच के तौर पर और अर्जेंटीना के लिए एक टीम के तौर पर, मेसी के बिना मैदान पर उतरना एक चुनौती के समान होगा। वह एक उम्दा खिलाड़ी हैं और उनकी टीम में मौजूदगी ही मजबूती देती है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालिफाइंग ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। उरूग्वे इस ग्रुप में शीर्ष पर काबिज है। अर्जेंटीना और पेरू के बीच छह अक्टूबर को लीमा में फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबला होगा।

इसके बाद अर्जेंटीना 11 अक्टूबर को कोर्डोबा में पैराग्वे के खिलाफ उतरेगी। रूस में 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप में चार शीर्ष क्वालिफाइंग टीमें ही स्थान बनाने में कामयाब होंगी। 

अब वेन रूनी के साथ क्या करेंगे मोरिन्हो
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर जोस मोरिन्हो के सामने इस समय सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि वह वेन रूनी के साथ क्या करेंगे। मोरिन्हो से हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार में जब रूनी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने दो बार यही कहा, "मैं गोल चाहता हूं। रूनी से गोल चाहता हूं।" टीम के शीर्ष खिलाड़ी बुधवार को नॉर्थेप्टन के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले से बाहर रहे थे। इससे पहले रूनी लेसिस्टर के खिलाफ मैच में 90 मिनट तक मैदान पर रहे थे। रूनी को सप्ताह के अंत में होने वाले मुकाबले से बाहर भी किया जा सकता है या उन्हें कप्तान के तौर पर मैदान से बाहर ही कमाल संभालने को कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें