आइजोल एफसी और नेरोका एफसी के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला ड्रॉ हो गया। मिजोरम के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक था। पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दोनों ही टीमें पहले हाफ में गोल के प्रयासरत रही लेकिन नाकाम रहे। वहीं, खेल के दूसरे हाफ में यहीं हाल हुआ। दूसरा हाफ बी गोल रहित रहा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच दोनों हाफों में गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन दोनों ही टीमें नाकाम रही।