फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के लिए यंगून पहुंची भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Wed, 07 Nov 2018 02:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
football in india
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यंगून पहुंच गई है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम के पास इतिहास रचने का मौका है कि वह इस टूर्नामेंट के जरिये 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल करे।

विज्ञापन


भारतीय टीम के मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा, 'घर से दूर दिवाली का त्योहार होने के कारण खिलाड़ियों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है, खासकर युवाओं को। हालांकि हमारी टीम भी एक परिवार ही है। हमें उम्मीद है कि हम होटल में अच्छी दीवाली मनाएंगे। दिवाली प्रकाश का पर्व है। इसे ध्यान में रखते हुए मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी म्यांमार में फुटबॉल के साथ चमकेंगी और ओलंपिक क्वॉलिफायर के अगले दौर में प्रवेश करेंगी।' 

भारतीय टीम को यहां 8 नवंबर को नेपाल से, 11 नवंबर को बांग्लादेश और 13 नवंबर को मेजबान म्यांमार से मुकाबले खेलने हैं।  कोच के मुताबिक यंगून का मौसम टीम के लिए मददगार साबित हो सकता है। भारतीय टीम अपने पहले दो मैच स्थानीय समयानुसार 3 बजे (भारतीय समयानुसार 2 बजे) खेलेगी। रॉकी ने कहा, 'म्यांमार की परिस्थितियां हमारे अनुकूल है। खिलाड़ी अभ्यास शिविर के दौरान इस तरह की मौसम के आदि हो चुके हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें