फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई सिटी के खिलाड़ी जाहोऊ को चेतावनी, AIFF की अनुशासनात्मक समिति ने लगाई फटकार

Tue, 24 Nov 2020 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी अहमद जाहोऊ को भविष्य के इंडियन सुपर लीग मैचों के दौरान लापरवाही भरे बर्ताव को दोबारा दोहराने की स्थिति में कड़े प्रतिबंध की चेतावनी दी। अनुशासनात्मक संस्था ने 21 नवंबर को हुए मैच के दौरान हुई घटना के वीडियो फुटेज को देखा जिसे समीक्षा के लिए भेजा गया था। इसके बाद संस्था ने जाहोऊ के पहले हाफ में नार्थईस्ट यूनाईटेएफ एफसी के खिलाड़ी खासा कामारा को लापरवाही से गिराने को गंभीर अपराध माना जिससे मैदान पर प्रतिद्वंद्वी की सुरक्षा को खतरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोरक्को के जाहोऊ को रैफरी ने इसके लिए लाल कार्ड दिखाया जिसमें नार्थईस्ट यूनाईटेड ने 1-0 से जीत हासिल की। विज्ञप्ति के अनुसार, 'एआईएफएफ की समिति ने सीधे लाल कार्ड दिखाने की घटना की समीक्षा की जिसमें मुंबई सिटी एफसी का मिडफील्डर अहमद जाहोऊ शामिल था। उसने खिलाड़ी को चेताया है कि इस तरह की घटना के दोहराव से उन पर एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के प्रावधानों के अनुसार कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।' उनके खिलाफ कोई और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन लाल कार्ड दिखाने से वह एक मैच में नहीं खेलेंगे जो बुधवार को एफसी गोवा के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें