फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिमोविच के डबल से एसी मिलान की छठी जीत, स्टार खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए लीग से बाहर

Tue, 24 Nov 2020 11:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अब तक अजेय टीम की शीर्ष पर दो अंकों की बढ़त
  • 10: गोल हो गए हैं सीरी ए में इब्राहिमोविच के छह मैचों में
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेेलेटन इब्राहिमोविच के दो गोलों की मदद से एसी मिलान ने रविवार को नेपोली को 3-1 से हराकर सीरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे 39 साल के स्वीडिश खिलाड़ी इब्राहिमोविच के मौजूदा सत्र में छह मैचों में दस गोल हो गए हैं। एसी मिलान की ओर से एक अन्य गोल येन्स पीटर हॉग ने किया। नेपोली की ओर से स्कोरर ड्राइस मर्टेन्स रहे।

विज्ञापन


इस जीत से मिलान के आठ मैचों में छठी जीत के साथ 20 अंक हो गए हैं और उसने अंक तालिका के शीर्ष पर दो अंक की बढ़त बना ली है। अब तक टीम सीजन में एक मैच नहीं हारी है। दूसरे स्थान पर मौजूद सासुओलो के 18 अंक हैं और उसने वेरोना को 2-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में इंटर मिलान ने टोरिनो को 4-2 जबकि जुवेंटस ने कैगलियारी को 2-0 से हराया।

विज्ञापन

मांसपेशियों में खिंचाव दो हफ्ते के लिए बाहर

एसी मिलान की जीत में इब्राहिमोविच का योगदान रहा, लेकिन मैच के अंत में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इससे पहले इस सीजन में कोरोना वायरस के कारण वह दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। मिलान के सहायक प्रशिक्षक डेनिली बोनेरा ने बताया कि वह कम से कम दो हफ्ते के लिए मैदान से बाहर हो गए। मांसपेशियों से संबंधित कुछ समस्या लग रही है। बोनेरा ने मैच में दायित्य संभाला था क्योंकि मुख्य प्रशिक्षक स्टेफनो पियोली कोराना संक्रमित हैं।  

सोसीदाद ने लगाया जीत का ‘सिक्सर’
रियाल सोसीदाद ने अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए केडिज को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में लगातार छठी जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना ली। मैच का एकमात्र गोल एलेक्सांद्र इसाक ने किया। इस जीत से सोसीदाद के 23 अंक हो गए हैं और उसने एटलेटिको मैड्रिड को पीछे छोड़ा जिसने शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर बार्सीलोना को 1-0 से शिकस्त दी। एटलेटिको ने हालांकि सोसीदाद के 10 के मुकाबले अभी आठ ही मैच खेले हैं। तीसरे स्थान पर चल रहे विलारीयाल के 19 अंक हैं और उसने शनिवार को चौथे स्थान पर चल रहे रियल मैड्रिड से 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें