फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के बाहर होने से ब्राजील बड़ा दावेदार, क्या 16 साल बाद जीत पाएगा फीफा विश्व कप?

Fri, 29 Jun 2018 01:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील के कोच टिटे को लगता है कि पांच बार की चैंपियन इस विश्व कप में बड़े दावेदार के तमगे के दबाव के बीच नॉकआउट दौर में भी बेहतर करने में सफल रहेगी। ब्राजील ने बुधवार रात्रि सर्बिया को 2-0 से हराकर अंतिम-16 टीमों में प्रवेश कर लिया है। पोलिन्हो और थियोगा सिल्वा ने गोल किए। मंगलवार को समारा में टीम का सामना मैक्सिको से होगा। 

विज्ञापन


ऐसे में जबकि गत चैंपियन जर्मनी 80 वर्षों में पहली बार ग्रुप चरण में बाहर हो गई है तो सट्टेबाज ब्राजील को विश्व कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं। उसके लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अगर जर्मनी दूसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई कर जाती तो ब्राजील को जर्मनी से ही भिड़ना पड़ता। टिटे का कहना है कि ग्रुप ई की विजेता टीम आगे भी बेहतर करने में सफल रहेगी। 

उन्होंने कहा, 'हम दबाव से निपटने में सक्षम हैं। हमारी टीम बेहद संतुलित है। हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी अच्छी है। मार्सेलो शुरुआत में चोटिल हो गए थे, लेकिन हमारे पास वैकल्पिक खिलाड़ी हैं जो भरपाई कर सकते हैं। हम और मजबूत होकर उभरेंगे। हमने क्वालिफेशन में भी अच्छा किया था। उसके बाद विश्व कप में आ गए।' 
विज्ञापन


ब्राजील ने विश्व कप में अभी तक तीन मैच खेले हैं और वह मैच दर मैच बेहतर हुआ है। सबसे मुश्किल काम टीम का चयन है कि किस खिलाड़ी को बाहर रखा जाए। मास्को में सर्बिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जब मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फर्नांडिन्हो को लिवरपूल के राबर्टो फिरमिनो की जगह लाया गया था। 

टिटे कहते हैं कोच के लिए यह सबसे मुश्किल काम है जब आपको अच्छा खिलाड़ी को भी बाहर रखना पड़ता है। आपको खिलाड़ी का ध्यान भी रखना होता है। यह टूर्नामेंट छोटा है और रणनीति के अनुसार आपको सही मैच में सही खिलाड़ी को उतारना है।  

ब्राजील को इस जीत में एक नुकसान यह भी उठाना पड़ा है कि उसके रक्षक खिलाड़ी मार्सेलो को पीठ दर्द के कारण दसवें मिनट में बाहर बुलाना पड़ा था। रियल मैड्रिड के खिलाड़ी मार्सेलो शुरुआत में संघर्ष करते नजर आ रहे थे और मैदान से बाहर बुलाए जाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन कोच ने उनकी जगह एटलेटिको मैड्रिड के फिलिप लुइस को उतारा। अभी मार्सेलो की चोट की स्थिति के बारे में ताजा जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें