अर्जेंटीनी दिग्गज डिएगो माराडोना ने उस शख्स की पहचान बताने पर दस हजार अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है, जिसने व्हाअट्स अप पर उनकी मौत की खबर उड़ा दी थी। माराडोना के वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर उड़ाई गई खबर में कहा गया कि नाइजीरिया के खिलाफ मैच के बाद 57 वर्षीय माराडोना की तबीयत बिगड़ गई।
दरअसल, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था और वह अस्पताल में भर्ती हो गए। पूर्व महान फुटबॉलर के वकील मातियास मोरला ने अर्जेंटीनी अखबार क्लेरियन डेली से कहा कि हमने उस आडियो भेजने वाले की पहचान बताने पर दस हजार डॉलर देने की घोषणा की है।
मैच के एक दिन बाद माराडोना ने अपनी बीमारी को लेकर उड़ रही अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। उनके वकील ने कहा कि माराडोना तो दूसरे हाफ में स्टेडियम में भी मौजूद नहीं थे जिसमें अर्जेंटीना ने दबावपूर्ण क्षणों में गोल किया। मैच के बाद माराडोना के अस्वस्थ होने की फैली अफवाह को उनकी बहन ने भी सुना।