फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती संघ की, भुगतना पड़ा पहलवान और देश को

Sat, 30 Nov 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से फीला को बकाए की राशि नहीं चुकाने की कीमत पहलवान योगेश्वर दत्त को चुकानी पड़ी है। फीला के निर्देश पर आयोजनकर्ताओं ने योगेश्वर दत्त को बाकू में गोल्डन ग्रांप्री के दौरान खेलने से रोक दिया।
विज्ञापन


ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और उनके कोच विनोद कुमार को इस चैंपियनशिप में बिना खेले वापस भारत लौटना पड़ा। इसी तरह की शर्मनाक स्थिति का सामना भारत को दो माह पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बुडापेस्ट में भी करना पड़ा था।

उस दौरान भी फीला ने बकाया नहीं देने पर भारतीय टीम को चैंपियनशिप में खेलने से रोकने की कोशिश थी। लेकिन वहां मौजूद कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के आश्वासन पर टीम खेलने की अनुमति दी गई। यहां पहलवानों ने एक रजत व दो कांस्य जीते।
विज्ञापन


बिना खेले लौटे वापस
लंदन ओलंपिक के बाद से चोटों से जूझ रहे योगेश्वर दत्त 22 से 24 नवंबर को हुए इस गोल्डन ग्रांप्री में खेलने अकेले गए थे। उन्हें यहां अपने भार वर्ग 60 के स्थान पर 66 किलो में खेलना था। इस टूर्नामेंट में 35 देशों के दो सौ पहलवानों ने भाग लिया।

योगेश्वर के मुताबिक उन्हें उनका वजन होने से पहले ही खेलने से रोक दिया गया। उन्हें इसके कारण नहीं मालूम हैं। कारण कुश्ती संघ जानती है। लेकिन उनके लिए यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट था।

चोट के चलते वह पिछले कई माह से नए नियमों के हिसाब से खेले गए टूर्नामेंटों में नहीं खेल पाए। उनके पास नए नियमों से वाकिफ होने का सुनहरा मौका था। दूसरा वह नए भार वर्ग 66 किलो में खेल रहे थे।

संघ ने नहीं दिए 80 लाख रुपए
कुश्ती संघ ने फीला की मदद से इस साल दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप कराई थी। इस चैंपियनशिप के अलावा संघ को अन्य राशि भी फीला को देनी थी। यह राशि एक लाख डॉलर से अधिक यानि की 70 से 80 लाख रुपये के आसपास थी। फीला इसका तकादा कर रही थी।

कुश्ती संघ के सेक्रेटरी जनरल राज सिंह के मुताबिक वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान जब टीम को खेलने से रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि दो माह के अंदर सारी राशि उन्हें दे दी जाएगी। इसी लिए उन्होंने चीफ कोच विनोद कुमार के हाथों बाकू 35 हजार डॉलर की राशि भिजवाई।

लेकिन फीला ने इसे रेफरी और उसके कोर्सों पर खर्च की जाने वाली राशि के मद में काट लिया। फिलहाल फीला की सारी राशि दे दी गई है। पांच दिसंबर से जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में होने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारतीय टीम के भाग लेने पर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें