फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन ने 2-3 से दी मात, एफआईएच प्रो लीग में आठवीं हार मिली

Sun, 29 Jun 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत इस हार के बाद 16 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रहा। आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारतीय महिला टीम शीर्ष स्तर के प्रो लीग से दूसरे स्तर की वैश्विक टूर्नामेंट नेशंस कप में रेलीगेट हो गयी।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से हारी - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईएच प्रो लीग से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को दो बार एक गोल की बढ़त गंवाने के बाद चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की इस प्रतियोगिता में यह लगातार आठवीं हार है। भारत इस हार के बाद 16 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रहा। आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारतीय महिला टीम शीर्ष स्तर के प्रो लीग से दूसरे स्तर की वैश्विक टूर्नामेंट नेशंस कप में रेलीगेट हो गयी। सुनेलिता टोप्पो (नौवें मिनट) और रुतुजा पिसल (38वें) ने भारत के लिए गोल किये जबकि  झांग यिंग (19वें, 39वें) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को खत्म किया और फिर जू वेन्यू ने 53वें मिनट में गोल कर  चीन की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें