फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: भारत ने प्रो हॉकी लीग में अर्जेंटीना को 3-0 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर

Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। अमित रोहिदास ने भी 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर भुनाया उसके बाद अभिषेक ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया था।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग मुकाबले में अर्जेंटीना को 3-0 से हरा दिया। इससे एक दिन पहले बुधवार को टीम को नीदरलैंड से 1-4 से हार मिली थी। इस जीत के साथ भारत 14 मैचों में 27 अंक के साथ अंक तालिका में ब्रिटेन (26) से ऊपर हो गया। अब भारतीय टीम शनिवार को नीदरलैंड के साथ खेलेगी।
विज्ञापन


कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। अमित रोहिदास ने भी 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर भुनाया उसके बाद अभिषेक ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया था।  

बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने 11वें मिनट में भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई थी, लेकिन उसके बाद नीदरलैंड के पेपजिन रेयेंगा (17वां मिनट), बोरिस (40वां मिनट) और डुको (41वां मिनट, 58वां मिनट) ने गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें