फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए खुशखबरी! प्री-क्वार्टर फाइनल में खेल सकते हैं स्टार खिलाड़ी नेमार

Sun, 04 Dec 2022 07:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ब्राजील के कोच टिटे ने नेमार के दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलने की जानकारी दी। वह सर्बिया के खिलाफ टीम के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। ब्राजील ने उस मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में सोमवार (पांच दिसंबर) को ब्राजील का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। दोनों टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए खुशखबरी है। उसके स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं। नेमार के टखने की चोट अब ठीक हो गई है और वह वापसी के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्राजील के कोच टिटे ने नेमार के दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलने की जानकारी दी। वह सर्बिया के खिलाफ टीम के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। ब्राजील ने उस मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल की थी। उसके बाद स्विट्जरलैंड और कैमरून के खिलाफ वह नहीं खेल पाए थे। स्विट्जरलैंड को ब्राजील ने 1-0 से तो हरा दिया था, लेकिन कैमरून से उसे आश्चर्यजनक रूप से हार मिली थी।

नेमार ने दाएं पैर की करवाई थी सर्जरी
कोच टिटे ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, ''नेमार आज ट्रेनिंग करेंगे। अगर वह बेहतर तरीके से अभ्यास करते हैं तो उन्हें टीम में रखा जाएगा।'' नेमार के दाएं पैर में लंबे समय से समस्या रही है। उन्होंने चार साल पहले इसी पैर की सर्जरी करवाई थी। दरअसल, नेमार से जुड़ा सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में थियागो सिल्वा से पूछा गया था, लेकिन कोच टिटे ने माइक लेकर जवाब दिया।
विज्ञापन


टेल्स और जेसुस हो चुके हैं बाहर
ब्राजील के एक अन्य खिलाड़ी डैनिलो को भी सर्बिया के खिलाफ चोट ललगी थी। वहीं, कैमरून के खिलाफ घुटने में चोट लगने के कारण एलेक्स टेल्स और फारवर्ड गैब्रियल जेसुस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

1990 में प्री-क्वार्टर फाइनल हारा था ब्राजील
ब्राजील की नजर लगातार आठवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर है। वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पिछली बार 1990 में हारा था। उसके बाद से दो बार चैंपियन बना। एक फाइनल में हारा। वहीं, तीन बार क्वार्टर फाइनल में हार मिली। एक बार टीम चौथे स्थान पर रही। ब्राजील की नजर 2002 के बाद चैंपियन बनने पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें