फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: इंग्लिश खिलाड़ियों की पत्नियों ने पी इतनी शराब कि बिल देख उड़े होश, ईरान पर जीत का मनाया जश्न

Sat, 26 Nov 2022 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ईरान पर जीत के बाद सिर्फ इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टनर्स ने भी जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ियों की पत्नी और गर्लफ्रेंड उनका हौंसला बढ़ाने के लिए दोहा में हैं। सबने ईरान के खिलाफ जीत के बाद जमकर शराब पी।
विज्ञापन
शाशा अटवुड, फर्न हॉकिन्स और मेगन डेविसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने कतर विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने 21 नवंबर को ईरान के खिलाफ 6-2 से शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद सिर्फ इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टनर्स ने भी जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ियों की पत्नी और गर्लफ्रेंड उनका हौंसला बढ़ाने के लिए दोहा में हैं। सबने ईरान के खिलाफ जीत के बाद जमकर शराब पी।
विज्ञापन


इंग्लैंड की वेबसाइट 'द सन' के मुताबिक, जश्न मनाने वालों में डिफेंडर हैरी मैग्वायर की पत्नी फर्न, गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड की गर्लफ्रेंड मेगन और फॉर्वर्ड जैक ग्रिलिश की पत्नी साशा एटवुड शामिल रहीं। खिलाड़ियों की पत्नी और गर्लफ्रेंड को लग्जरी जहाज में रखा गया है। वह प्रीमियम पैकेज पर हैं। कतर पहुंचने से पहले इसका भुगतान कर दिया था।

जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान सबने 250 पाउंड (करीब 25 हजार रुपये) वाले पॉप के साथ-साथ कॉकटेल में शैंपेन की बोतलें ऑर्डर की। सबने इतनी शराब पी कि सुबह जब बिल आया तो हैरान रह गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स ने मिलकर 20000 पाउंड (लगभग 20 लाख रुपये) का बिल बनाया।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पार्टनर्स लगभग 98 अरब की कीमत वाली जहाज में रुकी हैं। इस जहाज की क्षमता 6762 लोगों की है। उन्होंने इसके लिए करीब छह-छह लाख रुपये का भुगतान किया है। यह क्रूज दोहा में समंदर किनारे रुका है। विश्व कप के चलने तक यह क्रीज वहां खड़ा रहेगा। इस क्रूज में 2500 से ज्यादा केबिन हैं। इसमें घूमने के लिए जगह है। साथ ही 14 पूल और 13 डाइनिंग स्पॉट हैं। शिप में 30 से अधिक बार हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स जोन भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें