फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi Video: मेसी के गोल को देखकर नाचने लगे बच्चे, वीडियो देखकर ऐसा था अर्जेंटीना के कप्तान का रिएक्शन

Mon, 05 Dec 2022 01:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

र्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना लुसैल स्टेडियम में नीदरलैंड से होगा। नीदरलैंड ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका को 3-1 से हराया था।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। कतर में फुटबॉल विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उसने 2-1 से जीता हासिल की। मेसी ने मैच में टीम के लिए पहला गोल किया। यह इस विश्व कप में उनका तीसरा गोल था। मेसी के गोल को देखकर उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य स्टैंड में नाचने लगे।
विज्ञापन


मेसी के बच्चों (थियागो, माटेओ और सिरो) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें यह वीडियो दिखाया गया। इसे देखकर वो मुस्कुराने लगे। उनके रिएक्शन ने फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया। वीडियो में उनकी पत्नी एंटोलेना रोकूजो भी दिखाई दे रही हैं। वह भी खुशी से झूम रही हैं।



मैच के बाद मेसी ने कहा, "मेरा परिवार हमेशा मौजूद है। मेरे बच्चे खासकर क्योंकि वे बड़े हो गए हैं और सब कुछ समझते हैं। आज उन्हें अंदर से देखकर कि वे कैसा महसूस करते हैं और कैसे जीते हैं, यह शानदार है। वे उत्साहित और खुश हैं।''
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना लुसैल स्टेडियम में नीदरलैंड से होगा। नीदरलैंड ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका को 3-1 से हराया था। नीदरलैंड की नजर क्वार्टर फाइनल में बदला लेने पर होगी। अर्जेंटीना ने 2014 में उसे सेमीफाइनल में हराया था। तब लुईस वान गाल ही टीम के कोच थे। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में मैच को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें