फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 Women's World Cup: मेजबान भारत क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर, दूसरे मैच में मोरक्को ने हराया

Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला। अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्तूबर को ब्राजील से खेलना है। मोरक्को अभी क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है। उसके तीन अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान भारतीय फुटबॉल टीम को शुक्रवार को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मोरक्को के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे मैच में हार के साथ भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले ग्रुप ए में मंगलवार को अमेरिका ने 8-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन


पहली बार विश्वकप में खेल रही मोरक्को की ओर से इल मदानी (50वां मिनट), यस्मीन जोउहिर (61वां मिनट) और चेरिफ जेनेह (90+1) ने गोल किए। भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला। अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्तूबर को ब्राजील से खेलना है। मोरक्को अभी क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है। उसके तीन अंक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Hand Of God Ball Auction: फुटबॉल रेफरी को मालामाल बनाएगी 36 साल पुरानी गलती, मिल सकते हैं 27 करोड़ रुपये
विज्ञापन


ब्राजील-अमेरिका मैच 1-1 से ड्रॉ 
खिताब की दावेदार ब्राजील और अमेरिका ने शुक्रवार को ग्रुप ए में अपना मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दोनों टीमों के दो-दो जीत से चार अंक हो गए हैं। मंगलवार को शुरुआती दिन भारत को अमेरिका से 0-8 से हार मिली थी जबकि ब्राजील ने मोरक्को को 1-0 से हराया था। ग्रुप ए में शीर्ष पर कौन रहता है, इसका पता सोमवार को चलेगा जब भारत का सामना ब्राजील से और अमेरिका की भिड़ंत मोरक्को से होगी। ब्राजील और अमेरिका के बीच मुकाबला बराबरी की टक्कर का रहा जिसमें अमेरिका का गेंद पर दबदबा रहा और उसने प्रतिद्वंद्वी गोल में ज्यादा शॉट लगाए। ‘कॉनकाकाफ’ चैंपियन अमेरिका ने 19 शॉट जबकि दक्षिण अमेरिकी चैंपियन ब्राजील ने 15 शॉट लगाए। मैच में दोनों गोल पहले हाफ में चार मिनट के अंतर पर हुए। निकोलट कियोर्पेस ने अमेरिका को 33वें मिनट में बढ़त दिलाई जिसके बाद कैरल 37वें मिनट में ब्राजील को बराबरी पर ले आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WWE Couples: अंडरटेकर से लेकर ट्रिपल एच और ब्रॉक लेस्नर तक, WWE रेसलर्स जिन्होंने अपने को-स्टार से शादी की

नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराया 
मडगांव में अफ्रीकन चैंपियन नाइजीरिया ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी। उसके लिए अमीना बेलो (16वें मिनट), मिराकल उसानी (34वें मिनट), ताइवो अफोलाबी (75वें मिनट) और इडिडियोंग एतिम (90+5वें मिनट) में गोल किए। यह न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में दूसरी हार थी जिन्हें मंगलवार को चिली से 1-3 से पराजय मिली थी। नाइजीरिया को भी शुरुआती मैच में जर्मनी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें