फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 Women's World Cup: सरकार का अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी को समर्थन, तीन शहरों में होगा आयोजन

Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल के आखिर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। यह टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अंडर-17 महिला विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल के आखिर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। यह टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर तक तीन शहरों भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के कार्यवाहक महासचिव सुनंदो धर ने कहा, ‘हम सरकार के समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में युवा मामले और खेल मंत्रालय इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर सक्रिय रहा है और केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह कदम उसी सकारात्मक भावना को दिखाता है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अपने सभी हितधारकों से मिली सहायता और प्रोत्साहन से हम निश्चित रूप से एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें