फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट खरीदने के बावजूद स्टेडियम नहीं आ रहे दर्शक

Thu, 19 Jun 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही दुनिया में हर ओर फुटबॉल वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ा हुआ हो, लेकिन कई ऐसे प्रशंसक हैं जो टिकट लेने के बावजूद मैच देखने स्टेडियम में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


फीफा का कहना है कि वर्ल्ड कप मैचों के दौरान स्टेडियमों में जो सीटें खाली दिख रही हैं उसके लिए कार्पोरेट क्लाएंट जिम्मेदार नहीं है बल्कि दर्शक टिकट खरीदने के बावजूद नहीं आ रहे हैं।

आश्चर्यजनक रूप से अब तक सबसे कम उपस्थिति गत चैंपियन स्पेन और नीदरलैंड्स के बीच सल्वाडोर में खेले गए ग्रुप-बी के मैच में रही।

अमेरिका के मैच में जुटे सबसे ज्यादा दर्शक

फीफा भी इस बात से हैरान है वर्ल्ड चैंपियन स्पेन और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में दर्शक क्यों नहीं आए। इस मैच की 51,900 सीटें उपलब्ध थीं लेकिन केवल 48,173 दर्शक ही मैच देखने पहुंचे।

यह मैच बेहद शानदार रहा था और डच टीम ने सभी को चौंकाते हुए वर्ल्ड चैंपियन को हरा दिया। इस हार का ही असर रहा कि स्पेनिश टीम को पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

हालांकि अमेरिका और घाना के बीच हुए मैच में 99.5 प्रतिशत, ब्राजील और क्रोएशिया के बीच उद्घाटन मैच में 99.3 प्रतिशत और फ्रांस और होंडुरास के बीच हुए मैच में 99.1 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं।
विज्ञापन

फुटबॉल मैच प्रसारण पर बना रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप फुटबॉल में अमेरिका और घाना के बीच खेले गए मैच को अमेरिका में एक करोड़ 10 लाख दर्शकों ने टीवी पर देखा जो कि ईएसपीएन के लिए फुटबॉल मैचों के प्रसारण में एक नया रिकॉर्ड है।

स्पोर्टिंग केबल नेटवर्क पर यह सर्वाधिक दर्शक जुटाने वाला फुटबॉल मैच था। अमेरिका ने यह मैच 2-1 से जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें