फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के नाम पर बना डाली फर्जी वेबसाइट

Thu, 19 Jun 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट बनाकर फर्जी तरीके से कमाई करने वाली दिल्ली की नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेट निवारण इंटरनेट्स सर्विस कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ पुलिस ने चालान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस जल्द ही मामले में निदेशक संजीव, आतिर खान और शाहूद अजफर के खिलाफ आईटी एक्ट और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत अदालत में चालान पेश करेगी। चालान पेश होने के बाद तीनों निदेशकों के खिलाफ अदालत में केस चलेगा।

मिल्‍खा के नाम पर चला रहे थे फर्जी वेबसाइट

मिल्खा सिंह को फरवरी महीने में पता चला था कि उनके नाम पर वेबसाइट बनाकर फर्जी तरीके से कमाई की जा रही है। उन्होंने बताया था कि वेबसाइट उनकी भाग मिल्ख भाग फिल्म आने के बाद बनाई गई थी।

16 फरवरी को उनके वकील तरमिंदर सिंह ने पुलिस को वेबसाइट बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने को लेकर शिकायत दी थी।
विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी ने बनाई थी फर्जी वेबसाइट

साइबर सेल ने मामले की जांच कर पता लगाया कि ये वेबसाइट दिल्ली की नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेट निवारण इंटरनेट्स सर्विस कंपनी के निदेशक ने बनाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

साइबर सेल ने फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में नेट निवारण इंटरनेट्स सर्विस कंपनी के निदेशक संजीव और नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आतिर खान, शाहूद अजफर को गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें