फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

European Championships: जर्मनी की महिला यूरोपियन चैंपियनशिप में दमदार शुरुआत, डेनमार्क को 4-0 से हराया

Sat, 09 Jul 2022 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

नौवें यूरोपियन खिताब का लक्ष्य लेकर चल रही जर्मनी की टीम की ओर से लिना मैगुल (21वां मिनट), लिया शिलर (57), लिना लैटविन (78) और एलेक्जेंद्रा पोप (86) ने गोल किए।
विज्ञापन
महिला यूरोपियन चैंपियनशिप - फोटो : UEFA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी और स्पेन ने महिला यूरोपियन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत दमदार जीत के साथ की। जर्मनी ने डेनमार्क को ब्रेंटफोर्ड में 4-0 से हराया। मिल्टन केंस में स्पेन में 49वें सेकंड में हुए गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फिनलैंड को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


नौवें यूरोपियन खिताब का लक्ष्य लेकर चल रही जर्मनी की टीम की ओर से लिना मैगुल (21वां मिनट), लिया शिलर (57), लिना लैटविन (78) और एलेक्जेंद्रा पोप (86) ने गोल किए। पिछली बार यूरोपियन चैंपियनशिप और महिला विश्व कप में जर्मनी का सफर क्वार्टर फाइनल तक रहा था।

वर्ष की दुनिया की श्रेष्ठ खिलाड़ी आंकी गई एलेक्सिया पुटेलास चोटिल हैं और उनकी अनुपस्थिति में स्पेन ने अच्छी शुरुआत की। एलेक्सिया के इस हफ्ते अभ्यास के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई। फिनलैंड की ओर से लिंडा ने शुरुआत में ही गोल कर दिया लेकिन स्पेन की कप्तान इर्ने ने मेरिओना की कॉर्नर किक पर हेडर से 26वें मिनट में बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


उसके बाद एटेना बोनमैट के हेडर से स्पेन 2-1 से आगे हो गया। लुका गार्सान ने 75वें मिनट में चौथा और बिल्कुल अंतिम क्षणों में मेरिओना ने पेनाल्टी भुनाकर शानदार जीत दिला दी।  ग्रुप बी में जर्मनी और स्पेन का मुकाबला मंगलवार को ब्रेंटफोर्ड में होगा। ग्रुप सी के मुकाबले में पहली टक्कर गत चैंपियन नीदरलैंड और स्वीडन के बीच होगी जबकि पुर्तगाल का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

स्पेनिश खिलाड़ी एटेना बोनमैट ने कहा कि शुरुआत में यह एक मुश्किल मैच था लेकिन हमने वापसी की और यह बड़ा सकारात्मक रहा। वहीं, जर्मनी की कोच मार्टिना वोस ने कहा- हम सही राह पर थे और हमने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन पहले हाफ में उन्हें पूरे नहीं भुना पाए। टीम प्रयासों से जीत मिली है।
  • 08 बार यूरोपियन चैंपियन रह चुकी है जर्मनी की टीम।
  • 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा था डेनमार्क को अंतिम क्षणों में कैथरीन का दूसरा यलो कार्ड देखने के कारण।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें