फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad ePrix: एरिक वर्गेन ने हैदराबाद ई-प्रिक्स रेस जीती, देखने पहुंचे सचिन-धवन सहित ये क्रिकेटर

Sat, 11 Feb 2023 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इलेक्ट्रिक कार से होने वाली इस रेस को देखने के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल आए थे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्गेन को विजेता ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
हैदराबाद ई-प्रिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएस पेंसके टीम के ड्राइवर जीन एरिक वर्गेन ने शनिवार को यहां हैदराबाद ई-प्रिक्स रेस जीत ली। इस रेस के साथ ही भारत में मोटर स्पोर्ट खेल की वापसी हुई। भारत में पिछली बार फॉर्मूला-1 रेस 2013 में हुई थी। इसके बाद देश में फॉर्मूला-1 या फॉर्मूला-ई से जुड़ी कोई भी रेस नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक कार से होने वाली इस रेस को देखने के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल आए थे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्गेन को विजेता ट्रॉफी दी। वहीं, ड्राइवर ओलिवर रोलैंड ने घरेलू टीम महिंद्रा रेसिंग को एक अंक दिलाया। वह दसवें स्थान पर रहे। 

भारत में पहली बार हो रही फॉर्मूला-ई रेस का यह ट्रैक 33 लैप का था। एंविसन रेसिंग के निक कैसिडी ने वर्गेन को रेस के दौरान कड़ी चुनौती दी। लेकिन वर्गेन अपने अनुभव का फायदा उठाकर रेस जीतने में सफल हुए। पोर्से के एंटोनी फेलिक्स डा कोस्टा तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। रेस के दौरान सेबेस्टियन बइमी पर 12 सेकंड का जुमाना लगा और इसका फायदा कोस्टा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें