फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alistair Brownlee: दोहरे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्राउनली ने किया संन्यास का एलान, बोले- अब समय आ गया..

Thu, 21 Nov 2024 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंदन 2012 में ब्राउनली ने 1500 मीटर की तैराकी, 40 मीटर की बाइक रेस, दस किमी की दौड़ जीती। उनके छोटे भाई जोनाथन ने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद रियो डि जेनेरियो में अपने खिताब का बचाव किया।
विज्ञापन
एलिस्टेयर ब्राउनली - फोटो : alistair.brownlee/instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रायथलॉन में दोहरे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दो बार के विश्व चैंपियन ब्रिटेन के एलिस्टेयर ब्राउनली ने 36 साल की उम्र में संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, अब इस अध्याय को यही समाप्त करने का समय आ गया है। ट्रायथलॉन ने मेरी जिंदगी बना दी। मैंने अपने बचपन को उन सपनों को पूरा जिनको देखने का मैंने कभी साहस किया था। जितनी कल्पना की थी, उससे कहीं ज्यादा पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन

लंदन 2012 में ब्राउनली ने 1500 मीटर की तैराकी, 40 मीटर की बाइक रेस, दस किमी की दौड़ जीती। उनके छोटे भाई जोनाथन ने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद रियो डि जेनेरियो में अपने खिताब का बचाव किया। टखने की चोट से प्रभावित रहे ब्राउनली ने कहा कि अब ट्रेनिंग में उसके आसपास नहीं कर पाता जितना पहले मैं कभी कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि मैं फिट और स्वस्थ रहकर खेल को अलविदा कहना चाहता हूं न कि चोटिल होकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें