2016 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीयटीम तो तय हो गई है लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि टीम के खिलाड़ी कैसे अपनी सेहत फिट रख कर मैच की तैयारियां कर रहे हैं। सारे खिलाड़ियों की सेट डायट है जिसे वे फॉलो करते हैं।
हरभजन सिंह अपने खान पान पर बेहद सजग हैं। हालांकि उन्हें नॉनवेज बहुत पसंद है लेकिन वो अपने ट्रेनर की हिदायत को नजरंदाज नहीं कर सकते। भज्जी का कहना है कि अपने वेट और लंबाई के हिसाब से भोजन करना और उसी हिसाब से वर्कआउट करना सबसे बेहतर होता है।
मैदान पर विपक्षी टीम से भिड़ने से पहले आपको फिजिकली और मेंटली फिट होना चाहिए और यही कारण है कि मैं कड़ा वर्कआउट और स्टेमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज जरूर करता हूं। हरभजन रनिंग के अलावा योग पर भी खासा ध्यान देते हैं। स्टेमिना बढाने के लिए वो तैराकी भी करते हैं।
क्या खाते हैं नए खिलाड़ी जसप्रीस बुमरा
भारतीय टीम में पहली बार शामिल हुए जसप्रीत बुमरा एकाएक स्टार की तरह चमके हैं। मीडियम फास्ट बॉलर होने के नाते टी 20 में धोनी की उनसे काफी अपेक्षा होगी। उन्हें मैदान पर काफी पसीना बहाना होगा इसलिए जरूरी है कि बुमरा एक सही और व्यवस्थित डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हों।
बुमरा अपने स्टेमिना को बरकरार रखने के लिए जिम में पसीना बहाने का साथ साथ तैराकी भी करते हैं। मसल्स मजबूत करने के लिए बुमरा रोज स्ट्रेचिंज पर जोर देते हैं। विदेशी टीम के खिलाफ खेलने जा रहे बुमरा संतुलित कैलोरी लेते हैं ताकि उनका वजन और कोलेस्ट्रान संतुलित रहे।
बुमरा एक क्रिकेटर के लिए प्रोटीन की अहमियत जानते हैं और यही वजह है कि वो दूध को इग्नोर नहीं कर सकते। भोजन में बुमरा को ढोकला काफी पसंद है लेकिन इसे भी वो ज्यादा नहीं खा पाते। वो शाकाहार पर जोर देते हैं खासकर सब्जियों को एक संतुलित डाइट प्लान के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
उर्जा पाने के लिए क्या खाते-पीते हैं नेहरा
फास्ट बॉलर होने के नाते आशीष नेहरा को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देनियमित एक्सरसाइज के साथ साथ नेहरा की बॉडी ही ऐसी है कि वो मोटे नहीं होते। वो कम कैलोरी का खाना खाते हैं ताकि स्टेमिना बना रहे। रोज तीन से चार किलोमीटर की तेज दौड़ ताकि उनकी फास्ट बॉलिंग बरकरार रहे।
ऊर्जा पाने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स के अलावा नेहरा पानी पर भरोसा करते हैं। उनका कहना है कि पानी कैलोरी घटाने के साथ साथ शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है जिससे वो तरोताजा महसूस करते हैं।
वो दिन में दो घंटे जिम के भीतर वर्कआउट करते हैं ताकि मैदान पर इच्छाशक्ति कायम रहे। खाने में सात्विक भोजन पसंद करने वाले नेहरा को पीली दाल और मां के हाथ की बनी भिंडी की सब्जी पसंद है।
नेहरा का कहना है कि वैसे तो बहुत कुछ स्पाइसी और तला खाने का मन करता है लेकिन ट्रेनर की सख्ती और सख्त डाइट प्लान के चलते ये संभव नहीं हो पाता और इसका फायदा भी मिलता है।
500 रुपए का पानी पीते हैं विराट
विराट कोहली सबसे फिट खलिाड़ियों में से एक माने जाते हैं। वो अपना स्टेमिना बनाए रखने के लिए भी बहुत मेहनत करते हैं। खासकर अब जब वक्त वर्ल्ड कप का है तो वो अपने ऊपर और ध्यान दे रहे हैं।
विराट खाने में लैंब, मछली और सलाद खाते हैं। इससे उनके शरीर को सारा जरूरी प्रोटीन मिलता है। साथ ही वे मोटे भी नहीं होते। फिटनेस बनाए रखने के लिए वे जिम जाना नहीं भूलते। वे जब भी किसी टूर पर जाते हैं तो लैंब चॉप्स, पिंक सालमन खाते हैं और पानी भी सिर्फ एविनयन का पीते हैं।
जिसकी 1.5 लीटर की बोतल ही 500 रुपए की आती है। लेकिन हां, चॉकलेट ब्राउनी उनकी कमजोरी है।
आलू के पराठों के दीवाने हैं रोहित शर्मा
वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा भी टीम के अच्छे खासे खिलाड़ी हैं। एक वक्त वो भी था जब रोहित को उनकी खराब फिटनेस के कारण टीम में नहीं लिया गया था. उशके बाद से रोहित ने अपने शरीर पर काफी काम किया है।
उन्होंने 15 दिनों तक सिर्फ उबले हुए अंडे खाए हैं ताकि वे एक्स्ट्रा वजन कम हो सके। आजकल वे सिर्फ कम कार्बोहायड्रेट और ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें खा रहे हैं। यकीनन इसका असर उनके फिट शरीर पर दिख भी रहा है।
उनकी सारी डायट फिटनेस कोच ने तय की है। वैसे रोहित की कमजोरी आलू के पराठे हैं।
कैंसर के बाद से सेहत के लिए सतर्क हैं युवराज
युवराज सिंह ऐसे ही नहीं स्मार्ट और फिट खिलाड़ी कहे जाते हैं। लेकिन वे कभी अफनी सेहत को लेकर इतने चिंतित नहीं रहे। लेकिन कैंसर की बीमारी से उभरने के बाद युवराज अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देते हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि अपने करियर में लंबा चलने के लिए फिट रहना कितना जरूरी है।
युवराज के लिए खास डायटीशियनों ने डायट तैयार की है। इसमें खास तौर नाश्ते में अनाज और फल होते हैं। बाकी दिन भर वे अंडे, चिकन और दूध लेते हैं। देखते हैं, युवराज की फिटनेस मैच में कितनी काम आती है। युवराज को कढ़ी-चावल और मटर पनीर बहुत पसंद है।
एनर्जी ड्रिंक्स जरूर लेते हैं कप्तान धोनी
महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान हैं। उनका फिट होना भी बहुत जरूरी है। शुरू शुरू में ये भी खबरें आई थीं कि धोनी एक दिन में 5 लीटर दूध पीते थे। इसी का नतीजा था कि वे इतना धमाकेदार खेलते थे। लेकिन सच ये था कि उन्होंने कभी इतना दूध नहीं पिया।
लेकिन असल में धोनी दोपहर के खाने में चिकन के साथ रोटी खाते हैं और नाश्ते में दलिया, अनाज और साथ में मेवे, ताजा फलों के जूस।
धोनी एनर्जी ड्रिंक्स लेना नहीं भूलते ताकि वे ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस कर सकें।
शिखर धवन और सुरेश रैना की डायट
भारतीय टीम के ओवनिंग बल्लेबाज शिखर धवन न सिर्फ खेलते बढ़िया हैं बल्कि अपनी सेहत का भी अच्छे ढंग से ख्याल रखते हैं। शिखर सुबह उठ कर यूर्य नमस्कार और योगा करते हैं। इसके अलावा वो जॉगिंग भी करते हैं और कसरत में भी पूरा ध्यान देते हैं।
वो कहते हैं कि जब आपको टेस्टी चिकन औऱ सब्जियों के बीच चुनना हो, तो सब्जियां ही चुनें क्योंकि जो खाएंगे, उसी का असर शरीर पर दिखेगा। सब्जियां ज्यादा सेहतमंद होती हैं।
इसी तरह सुरेश रैना को घर का पका खाना बहुत पसंद है लेकिन फिर भी वे तैलीय चीजों से दूर रहते हैं। साथ ही वे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सहाल देते हैं। इससे शरीर की गंदगी बहर निकलती है। वे दिन में 4-5 लीटर पानी जरूर पीते हैं।
सलाद खाना नहीं भूलते रहाणे
अजिंक्य रहाणे नाश्ते में ओट्स खाते हैं। ये शरीर को जरूरी प्रोटीन देता है। साथ ही वे सुबह या वर्कआउट करने के बाद दूध पीते हैं। इससे उनकी ऊर्जा बनी रहती है।
रहाणे रात के खाने में सलाद जरूर खाते हैं क्योंकि ये उनके वजन को नियंत्रित रखता है। वे रात का खाना हल्का ही पसंद करते हैं। रहाणे ताजा पलों के जूस पीना नहीं भूलते क्योंकि इससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
रहाणे की कंजोरी मिस पाव हैं। चूंकि ये मसालेदार खाने की चीज है और सेहत के लिए नुकसानदेह भी इसलिए वे इसे खाने के बाद थोड़ी ज्यादा कसरत कर लेते हैं।