फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के पाक फैन की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक उमर द्राज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय तिरंगा लहराने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे द्राज को पुलिस से क्लीन चिट भी मिल चुकी है। लेकिन वह अभी तक जेल में ही है। उमर पर 10 साल की सजा का खतरा अभी भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिले में रहने वाले 22 साल के युवा उमर युवक पर आरोप है कि इसी साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत 37 रनों से विजयी रहा था। इस मैच में कोहली ने 90 नाबाद रनों की पारी खेली थी।

खुद को कोहली का जबरदस्त फैन बताने वाले उमर ने मैच के बाद अपने घर पर तिरंगा लहराया। भारतीय तिरंगा लहराने के आरोप में पुलिस ने सूचना के बाद उसे तत्काल गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अपने फैसले में आरोपी उमर की जमानत याचिका नकार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था उमर

क्रिकेट को जुनून की हद तक चाहने वाले लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के प्रति प्यार को दर्शाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि कई बार यह चीज उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाती है, खासकर जब खिलाड़ी दूसरे देश का हो।

टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद उमर के खिलाफ पाक पुलिस ने पाक पिनल कोड (पीपीसी) 123-A और मेंटेनेंस ऑप पब्लिक ऑर्डर (एमपीओ) की धारा 16 के तहत मामला दर्ज कराया था। 123-A देश की संप्रभुता को चोट पहुंचाने वाले पर कड़े सजा का प्रावधान देता है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिले के रहने वाले उमर द्राज विराट के जबरदस्त फैन हैं। अपनी इसी दीवानगी को जाहिर करने के लिए उन्होंने घर पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया। उमर का कहना था कि वह कोहली की वजह से ही भारतीय टीम को सपोर्ट करते हैं। तिरंगा फहराना केवल कोहली के प्रति उनके प्रेम को जाहिर करता है, लेकिन पुलिस को दराज का यह प्रेम समझ में नहीं आया।

उन्होंने 26 जनवरी को उनके घर पर छापा मारा और तिरंगा जब्त कर उमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल का कहना है कि उमर के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस को उमर के घर की दीवारों पर कोहली के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगे मिले थे।

हालांकि इस पूरे प्रकरण में मामले की जांच कर रहे पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी अजीज चीमा ने बताया कि उमर के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं, जिससे उन पर देशद्रोह के आरोप साबित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें