फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नियम से हुआ नुकसान, ट्रायल में ही चोटिल हो गए देवेंद्रो

Wed, 28 Aug 2013 10:29 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेड गार्ड के बॉक्सिंग के नुकसान सामने आने लगे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को एनआईएस पटियाला में शुरू हुए ट्रायल के पहले ही दिन वर्ल्ड नंबर टू बॉक्सर एल देवेंद्रो सिंह बुरी तरह चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्सर पंकज सैनी के खिलाफ ट्रायल की पहली बाउट के 20 सेकेंड में ही उनकी बाईं भौं फट गई। उन्हें पांच से अधिक टांके लगाए गए हैं।

देवेंद्रों के अगले दो दिनों तक होने वाले ट्रायल में खेलने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। लेकिन उनकी वर्ल्ड रैंकिंग और पिछला रिकार्ड देखते हुए चयन समिति ने उन्हें चयन की दौड़ से बाहर नहीं किया है।

पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले देवेंद्रो लंदन ओलंपिक के भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। बीते सप्ताह आईबा की रैंकिंग में उन्हें अपने भार वर्ग 49 किलो में दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन


वर्तमान में वह सबसे ऊंची रैंकिंग के भारतीय बॉक्सर हैं। उन्हें अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक का दावेदार भी माना जा रहा है। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप बिना हेड गार्ड के होनी है।

देवेंद्रो और पंकज सैनी दोनों बिना हेड गार्ड के रिंग में उतरे लेकिन पंकज का सिर देवेंद्रो की भौं से टकरा गया। बुरी तरह बह रहे खून के चलते बाउट रोक दी गई।

चयन समिति के एक सदस्य का कहना है कि दिक्कत यह है कि चैंपियनशिप के लिए फाइनल एंट्री एक सितंबर तक भेजनी है। उनके ठीक होने का इंतजार भी नहीं किया जा सकता है।

चयन के दौरान देवेंद्रो के बारे में विचार जरूर होगा। उनके वर्ग में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन टी ननाओ सिंह व अमनदीप सिंह भी हैं।

देवेंद्रो को चोट लगने के बाद फौरन निर्णय लिया गया कि आगे की बाउट हेड गार्ड पहनकर खेली जाएंगी। जिससे वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले किसी को चोट नहीं आए। ट्रायल में सुरंजय सिंह ने भी शिरकत की है।

पिछली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले जय भगवान व एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट विकास कृष्ण ट्रायल में नहीं खेल रहे हैं।

विजेंदर ने ट्रायल्स में लिया हिस्सा
ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अटकलों को विराम देते हुए ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेंदर कुमार सोमवार को पटियाला लौट गए।

उन्होंने 81 किलो की बजाय अपने पुराने वजन 75 किलो में हेड गार्ड पहनकर ट्रायल दिया। विजेंदर ने छुट्टी से लौटकर चैंपियनशिप के लिए मंगलवार से शुरू हो रही ट्रायल में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने कम दिनों के लिए छुट्टी ली थी जिसके बारे में मेरे कोच और सीनियरों को पता था। छुट्टी पर जाने से पहले मैंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें