फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: झज्जर के सुमित नागल भारत के डेविस कप टीम में लौटे, दिविज शरण हुए बाहर

Thu, 21 Jul 2022 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागल के अलावा रामकुमार रामनाथन (196 रैंक), प्रजनेश गुनेस्वरण (295 रैंक), एसके मुकुंद (431 रैंक), युकी भांबरी (571 रैंक) और युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना (21 रैंक) को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर निवासी सुमित नागल ने भारतीय डेविस कप टीम में वापसी की है। वहीं, दिविज शरण टीम से बाहर हो गए हैं। 16 से 17 सितंबर तक नॉर्वे के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड ग्रुप आई मुकाबले के लिए बृहस्पतिवार को टीम का चयन हुआ। यह पहली बार है जब भारत और नॉर्वे डेविस कप में खेलेंगे।
विज्ञापन

नागल के अलावा रामकुमार रामनाथन (196 रैंक), प्रजनेश गुनेस्वरण (295 रैंक), एसके मुकुंद (431 रैंक), युकी भांबरी (571 रैंक) और युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना (21 रैंक) को टीम में शामिल किया गया है। अर्जुन खड़े (519 रैंक) और सिद्धार्थ रावत (566 रैंक) की रैंक युकी से ज्यादा थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद अनुभव के आधार पर दिल्ली के खिलाड़ी को टीम में प्राथमिकता दी गई है। टीम के कप्तान रोहित राजपाल होंगे। सुमित नागल ने नवंबर 2021 में कूल्हे की सर्जरी कराई थी। उन्होंने मार्च 2021 में क्रोएशिया के खिलाफ अंतिम मैच खेला था। विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में भारत ने इस साल मार्च में डेनमार्क को 4-0 से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें