फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Canada Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची, कनाडा को 3-2 से हराया

Wed, 03 Aug 2022 06:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
कनाडा के लिए मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया।
विज्ञापन


गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। सेमीफाइनल मे ंभारतीय महिला टीम का मुकाबला पांच अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

अंक तालिका की स्थिति
भारतीय टीम चार मैच में तीन जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। उसके नौ अंक हैं। इंग्लैंड के भी नौ अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर काबिज है। इसके अलावा उसे एक मैच वेल्स के साथ भी खेलना है। दूसरी ओर, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के सिर्फ छह अंक है। वह एक मैच जीतता भी है तो उसके नौ अंक ही हो पाएंगे। ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में खेलेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन
साल प्रदर्शन
1998 चौथा स्थान
2002 पहला स्थान
2006 दूसरा स्थान
2010 पांचवां स्थान
2014 पांचवां स्थान
2018 चौथा स्थान

चार क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन

पहला क्वार्टर
वंदना कटारिया ने पहले ही मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने उसे रोक लिया। भारत की सलिमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल किया। भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम को पहला गोल मिला।

दूसरा क्वार्टर:
नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि, भारत की बढ़त अगले ही मिनट में घट गई। कनाडा के लिए 23वें मिनट में ब्रिएन स्टेयर्स ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया।

तीसरा क्वार्टर:
कनाडा ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में बराबरी कर ली। उसके लिए हन्ना ह्यून ने 39वें मिनट में दूसरा गोल किया।
विज्ञापन

चौथा क्वार्टर:
वंदना कटारिया  ने 47वें मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद 49वें मिनट में भारत के एक गोल को खारिज किया गया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। इसका फायदा उसे 51वें मिनट में मिला। लालरेम्सियामी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें