फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Medals Tally: 17 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत, किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें

Fri, 31 Jul 2026 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन के बाद भारत 17 पदकों (तीन स्वर्ण, 10 रजत, चार कांस्य) के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। लवप्रीत सिंह ने रजत और सीमा ने कांस्य जीतकर भारत की झोली भरी, जबकि नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
लवप्रीत और सीमा - फोटो : IANS/PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन के मुकाबलों के बाद भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है। भारत के खाते में अब तीन स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य सहित कुल 17 पदक हैं। गुरुवार को भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता, जबकि एथलेटिक्स में सीमा ने महिला चक्का फेंक में कांस्य पदक दिलाकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 51 स्वर्ण, 24 रजत और 35 कांस्य के साथ कुल 110 पदक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा। इंग्लैंड 65 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 45 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत ने बुधवार से गुरुवार तक दो पदकों का इजाफा किया। भले ही रफ्तार धीमी रही हो, लेकिन 10 मुक्केबाज पदक तय कर चुके हैं। बस उन पदकों का रंग बदलेगा। यानी भारत के 10 पदक बढ़ने तय हैं। ऐसे में भारत तालिका में काफी ऊपर चला जाएगा।

विज्ञापन

लवप्रीत और सीमा - फोटो : PTI/ANI

लवप्रीत ने जीता रजत, सीमा को कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन पुरुषों के हैवीवेट भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 388 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया, लेकिन न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी 389 किलोग्राम के कुल भार के साथ स्वर्ण जीतने में सफल रहे। लवप्रीत का यह प्रदर्शन भारत के लिए दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में रहा। वहीं, भारत की सीमा कालीरामना ने महिला चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं।

नीरज, रोहित और यशवीर फाइनल में उतरेंगे - फोटो : ANI

नीरज समेत तीन भारतीय जेवलिन फाइनल में
भारत के लिए एक और अच्छी खबर एथलेटिक्स से आई। नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह तीनों पुरुष भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। नीरज ने क्वालिफिकेशन में 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने भी पुरुष ट्रिपल जंप के फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय मुक्केबाज - फोटो : IANS

कुछ निराशाएं भी रहीं
पुरुष शॉटपुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पदक जीतने में नाकाम रहे। वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी धावक अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और विशाल टीके (400 मीटर) भी फाइनल में जगह नहीं बना सके। हालांकि डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर पांच स्पर्धाओं के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और उनसे पदक की उम्मीद बरकरार है।

अब नौवें दिन बढ़ सकती है भारत की झोली
शुक्रवार को भारत के पास पदक तालिका में सुधार का सुनहरा मौका होगा। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में उतरेंगे, जबकि लवलीना बोरगोहेन समेत 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। ट्रैक साइक्लिंग, एथलेटिक्स और डेकाथलॉन में भी भारत की नजर पदकों पर रहेगी।

मीराबाई, शर्मिला और गावित - फोटो : PTI/ANI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पदक तालिका (आठवें दिन के बाद)

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 51 24 35 110
2 इंग्लैंड 15 30 20 65
3 कनाडा 15 13 17 45
4 स्कॉटलैंड 9 7 9 25
5 नाइजीरिया 8 5 2 15
6 द. अफ्रीका 6 9 8 23
7 मलयेशिया 6 3 3 12
8 न्यूजीलैंड 5 9 7 21
9 जमैका 4 1 2 7
10 भारत 3 10 4 17

भावुक मीराबाई - फोटो : IANS
भारत के तीनों स्वर्ण किन खिलाड़ियों ने जीते?
भारत के अब तक के तीनों स्वर्ण पदक अलग-अलग खेलों से आए हैं।
  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
विज्ञापन

लवलीना, नीरज और तेजस्विन - फोटो : ANI

अब तक के भारत के सभी पदक विजेता

क्रम खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा भारोत्तोलन रजत
3 मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण
4 राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन रजत
6 बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन कांस्य
7 शर्मिला धनखड़ महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सरवेश कुशारे पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स रजत
9 शिल्पा के. शायला महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लुरी अजया बाबू पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन रजत
11 हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर टी47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर टी47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुष 110 किग्रा भारोत्तोलन रजत
17 सीमा कालीरामना डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य

खेलवार भारत का प्रदर्शन
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारोत्तोलन 1 6 1 8
एथलेटिक्स 0 3 1 4
पैरा एथलेटिक्स 2 1 1 4
पैरा पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
कुल 3 10 4 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें