20वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को भारत के लिए गोल्डन डे साबित हुआ था। कुश्ती में भारत ने 3 गोल्ड के अलावा एक रजत पदक जीता था।
आज बुधवार को भी भारत को कुश्ती में और गोल्ड की आस होगी। जबकि अन्य खेलों में भी भारत कई पदक जीत सकता है।
आइए, जानते हैं किन-किन भारतीयों की आज है चुनौती।
आज का कार्यक्रम
एथलेटिक्स
महिला लांग जंप : मयूखा जॉनी, दोपहर 2.35।
पुरुष डिस्कस थ्रो : विकास गौडा, दोपहर 3.20।
मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)
महिला और पुरुष मुकाबले : शाम 5.30 बजे।
गोताखोरी (डाइविंग)
1 मी स्प्रिंगबोर्ड : रामानंदा, दोपहर 2.35।
जिम्नास्टिक
पुरुष और महिला मुकाबले, शाम 5.30 बजे।
महिला हॉकी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 8.30 बजे।
लॉन बॉल
पुरुष और महिला मुकाबले, दोपहर 3.15 बजे।
स्क्वैश
महिला और पुरुष मुकाबले : दोपहर 4.30 बजे।
टेबल टेनिस
पुरुष और महिला मुकाबले, दोपहर 2.00 बजे।
कुश्ती (महिला)
ललिता (53 कि ग्रा), दोपहर 2.30 बजे।
साक्षी मलिक (58 किग्रा), दोपहर 3.00 बजे।
नवजोत कौर (69 किग्रा), दोपहर 5.30 बजे।
कुश्ती (पुरुष)
बजरंग (61 किग्रा), दोपहर 4.00 बजे।
सत्यवंत (97 किग्रा), दोपहर 4.30 बजे।